फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घने बादलों के बीच होती रही बूंदाबांदी, रोड गलियां हुईं जाम

Sat, 01 Mar 2025 01:10 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
पंचकूला में सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 में भरा पानी। संवाद - फोटो : पंचकूला में सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र फेज एक और दो में जगह-जगह भरा बरसाती पानी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। बारिश के कारण शुक्रवार को शहर के विभिन्न सेक्टरों की रोड गलियां जाम हो गईं। शुक्रवार को भी घने बादलों के बीच बूंदाबांदी होती रही। इससे शहर के अधिकतर स्थानों पर रोड गलियां जाम हो गईं।
विज्ञापन

शहर में शुक्रवार को रुक-रुककर हुई हल्की बारिश से कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर निगम रोड गलियां साफ करने में असफल रहा है। निगम का दावा था कि शहर की रोड गलियां साफ हो गई हैं। वीरवार की रात और शुक्रवार सुबह हुई बारिश से विभिन्न सेक्टरों में रोड गलियां जाम हो गईं। सबसे ज्यादा बुरा हाल औद्योगिक क्षेत्र फेज-01 और 02 का रहा। वहीं अभयपुर में भी सड़कों पर पानी भरा रहा। महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि जहां भी रोड गलियां ब्लॉक हैं। उनकी सफाई जल्द करवाई जाएगी।
विज्ञापन



इन स्थानों पर भरा रहा पानी
-औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 की रोड गलियां जाम होने के कारण स्लिप रोड पर बारिश का पानी भर गया।

-सेक्टर-12ए के मुख्य मार्ग की रोड गलियां जाम रहीं।

-सेक्टर-11 और 10 के बाजारों के पीछे की रोड गलियां जाम रहीं।

-सेक्टर-16 के सामने से बुढ़नपुर जाने वाले मार्ग पर भी बरसाती पानी भरा रहा।

-सेक्टर-25 में कई स्थानों पर रोड गलियां ब्लॉक हैं।

-सेक्टर-17 में भी भरा बरसाती पानी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें