फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चालक नियमों का पालन करें और विश्राम लेकर ही वाहन चलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक यूनियन के साथ की मीटिंग, सड़क सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन

धुंध व सर्दियों में बढ़ते हादसों पर लगाम के लिए ट्रकों को केवल निर्धारित पार्किंग में खड़ा करने के आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार ने ट्रक यूनियन के मालिकों और ड्राइवरों के साथ बैठक की। बैठक में सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों के पालन और सर्दियों में बढ़ते हादसों को देखते हुए कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए।
एसएचओ वरिंद्र कुमार ने कहा कि प्रशिक्षित ड्राइवर अपनी ही नहीं बल्कि सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने चेताया कि लगातार लंबी ड्राइविंग से होने वाली थकान सड़क हादसों का कारण बनती है इसलिए ड्राइवर शिफ्ट में काम करें और पर्याप्त आराम लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी हादसे की स्थिति में ड्राइवर के साथ-साथ वाहन मालिक की जिम्मेदारी भी तय होगी। इसलिए वाहन मालिक सुनिश्चित करें कि चालक नियमों का पालन करें और विश्राम लेकर ही वाहन चलाएं।
विज्ञापन

सर्दियों और धुंध के मौसम को ध्यान में रखते हुए एसएचओ ने विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कम दृश्यता की स्थिति में सड़क किनारे खड़े ट्रकों से टक्कर की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इस कारण ट्रकों को किसी भी स्थिति में मुख्य सड़क पर खड़ा न किया जाए और केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग किया जाए। इसके अलावा सभी ड्राइवरों को वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाना अनिवार्य बताया गया, ताकि रात या कम दृश्यता में वाहन स्पष्ट रूप से दिखाई दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और पुलिस का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि हादसों को रोकना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्रक यूनियन और चालक इन दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें