फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गंदे नाले के बीच से गुजर रही पेयजल लाइन, संक्रमण फैलने का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
40 साल पुरानी जर्जर पाइपलाइन से सप्लाई हो रहा दूषित पानी, लोगों ने नई लाइन बिछाने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। महादेव कॉलोनी वार्ड नंबर-18 में गंदे नाले के बीच से गुजर रही पेयजल लाइन लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घराट वाले ट्यूबवेल से आने वाली करीब 40 साल पुरानी तीन इंच मोटी पाइपलाइन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। रेलवे पुल के नीचे गंदे नाले से होकर गुजरने वाली इस लाइन में दूषित पानी मिल रहा है, जिससे क्षेत्र में संक्रमण और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि दूषित पानी की वजह से कई लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने जल विभाग से मांग की है कि पुरानी पाइपलाइन को तुरंत बदलकर गंदे नाले से हटाया जाए और किसी सुरक्षित स्थान से नई लाइन बिछाई जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके।
विज्ञापन

समाजसेवी बबली रावत ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान दानिश, दलेल और सुशील राणा समेत अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें