फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिल्यों गांव में पेयजल संकट, तीन दिन बाद मिल रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण बोले- नियमित बिल भुगतान के बाद भी जन स्वास्थ्य विभाग बरत रहा लापरवाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोरनी। खंड की धारटी पंचायत के अंतर्गत आने वाले सिल्यों गांव में पीने के पानी की सप्लाई रोजाना न होने पर ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में तीन दिन बाद पानी की आपूर्ति की जा रही है, जो दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बिल्कुल भी पर्याप्त नहीं है।

ग्रामीणों का कहना है कि वे जन स्वास्थ्य विभाग को पूरा बिल समय पर अदा करते हैं, इसके बावजूद विभाग की ओर से इस प्रकार की लापरवाही बरती जा रही है, जिससे उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित होना पड़ रहा है।
विज्ञापन




जन स्वास्थ्य विभाग के उपभोक्ता संदीप कुमार, गौरव शर्मा, भजनलाल, कलाराम, अशोक कुमार और भवानी दत्त ने विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की है। बताया कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि पिछले कई वर्षों से गांव में इसी तरह की अनियमित जल आपूर्ति की जा रही है। तीन दिन बाद मिलने वाला पानी भी जरूरत के मुकाबले बेहद कम होता है, जिससे घरेलू कार्यों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी पानी की किल्लत बनी रहती है।
विज्ञापन




समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन
ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य विभाग से इस लापरवाही को तुरंत सुधारने की मांग की है। साथ ही उन्होंने उच्च अधिकारियों से आग्रह किया है कि भविष्य में इस तरह की कोताही दोहराई न जाए और गांव में नियमित व पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता अपनाने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें