फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अनाथालय मामले में डीपीओ की रिपोर्ट में मारपीट के आरोप, यौन शोषण का जिक्र नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अनाथालय में बच्चों की ओर से सुपरिटेंडेंट पर लगाए गए गंभीर आरोपों के मामले में डीपीओ की जांच रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में बच्चों के साथ मारपीट किए जाने के आरोपों का उल्लेख है, जबकि यौन शोषण या गलत हरकत से संबंधित आरोपों का जिक्र नहीं है।
विज्ञापन

डीपीओ ने करीब आधा दर्जन बच्चों के बयान दर्ज कर रिपोर्ट महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी है। इसकी प्रति पुलिस को भी दी गई है। जांच पूरी होने तक सुपरिटेंडेंट को 15 दिन की छुट्टी पर भेज दिया गया है।
करीब तीन दिन पहले सीजेएम अजय कुमार घनघस ने अनाथालय का दौरा किया था। इस दौरान बच्चों ने उनसे अकेले में बातचीत की इच्छा जताई और सुपरिटेंडेंट पर गलत काम करने के आरोप लगाए थे। बाद में बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन के सामने भी बच्चों ने आरोप दोहराए थे। हालांकि, पुलिस के अनुसार देर शाम बच्चे शुरुआती बयानों से मुकर गए थे।
विज्ञापन

दूसरी संस्था में भेजने पर लगी रोक
आरोप लगाने वाले बच्चों को सोनीपत की दूसरी बाल देखभाल संस्था में भेजने की चर्चा भी हुई थी। इससे बच्चे डर गए थे। बाद में अधिकारियों ने उन्हें समझाया और शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर रोक लगा दी। अब पुलिस जांच और डीपीओ की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें