चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में रिकॉर्ड कमी आई है। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान का हवाला दिया।
विज्ञापन
केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर घटिया राजनीति के तहत पंजाब के किसानों को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मंत्री के बयान से स्पष्ट हो गया कि किसानों को बेवजह निशाना बनाया गया। आप दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शिवराज सिंह के बयान पर चिंता जताई। भारद्वाज ने कहा कि शिवराज सिंह ने सच बोलकर भाजपा के झूठे आरोपों को सबके सामने ला दिया है। उन्होंने बताया कि पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 90 फीसदी की कमी आई है। भारद्वाज ने जोर देकर कहा कि इतना ज्यादा सुधार किसी अन्य राज्य में नहीं हुआ है।