मोरनी गांव में शुक्रवार को एक कुत्ते ने छह लोगों को काटा। इतना ही नहीं उसने एक गाय और एक कुत्ते को भी अपना शिकार बनाया। कुत्ते के डर से लोग बच्चों को घरों से बाहर नही निकलने दे रहे हैं। वहीं बाद में कुछ युवाओं ने कुत्ते को मारकर लोगों को भय से मुक्त करवाया।
मोरनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी अनुसार सुरेश जांदा, पवन शर्मा, धामण गांव की नेहा, गझान की खीमा, मोरनी के बाबू लाल को कुत्ते के काटने के बाद से जख्मी हालत में स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया था। मोरनी के पवन शर्मा और सुरेश की हालत गंभीर थी, जिनको सामान्य अस्पताल सेक्टर 6 रेफर किया गया है।