फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में जमा करवाए जा रहे दस्तावेज : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि पशुधन क्रेडिट कार्ड योजना के तहत जिला में पशुओं के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र व बीमा योजना संबंधित दस्तावेज बैंकों में जमा करवाए जा रहे हैं। इसलिए पशु पालकों को इस योजना का अवश्य ही लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि पशुपालन विभाग की योजना के तहत पशु के पालन पोषण के लिए पहले राशि किस्तों में मिलनी थी। अब सरकार ने पशुपालक की सुविधा के लिए एक मुश्त में कर दी है। जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने पशुओं का पालन पोषण करने में असमर्थ हैं। वह अपने दुधारू पशुओं को बेच देते हैं, ऐसे पशुपालकों के लिए सरकार ने उनको आर्थिक लाभ देने के लिए पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की है। पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लाभार्थी को कम ब्याज दर पर एक मुश्त राशि दी जाती है।
योजना के तहत पशुपालक एक लाख 60 हजार रुपये तक का ऋण बिना गारंटी के संबंधित बैंक से ले सकते हैं। पशु किसान क्रेडिट कार्ड धारक की ओर से तीन लाख रुपये तक का ऋण 7 प्रतिशत सालाना साधारण ब्याज दर पर दिया जाता है। ब्याज दर समय पर भुगतान करते रहने पर भारत सरकार की ओर से तीन प्रतिशत ब्याज दर का अनुदान दिया जाता है। योजना के तहत एक गाय पर 40783 रुपये, एक भैंस पर 60 249 रुपये, भेड़-बकरी 4063 रुपये राशि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें