फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसविंदर कौर मामले में वारंट जारी करने के बाद पेश हुए आरोपी, एक ने मांगी जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मनीमाजरा की पूर्व थाना प्रभारी जसविंदर कौर सेे जुड़े पांच लाख रुपये के रिश्वत मामले में सीबीआई अदालत ने पिछली सुनवाई पर तीन आरोपियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए थे। इसके बाद सभी आरोपी बुधवार को अदालत में पेश हो गए। आरोपियों में रणधीर सिंह, कांस्टेबल सरबजीत सिंह और नरपिंदर सिंह शामिल हैं। सभी को चालान की प्रतियां भी दी गईं। आरोपियों को सीबीआई ने कई बार पेश होने के लिए समन जारी किए थे, लेकिन आरोपी आदेश के बाद भी पेश नहीं हो रहे थे। इसके बाद उन्हें वारंट जारी किए गए थे।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान एक आरोपी रणधीर ने सीबीआई अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। इस पर अदालत ने सीबीआई को नोटिस जारी कर दिया है। अब वीरवार को सीबीआई अपना जवाब दायर करेगी। आरोपी ने याचिका में कहा कि उसे मामले में झूठा फंसाया जा रहा है। उसके मामले में कोई भूमिका नहीं है इसलिए उसे जमानत दी जाए।
बता दें कि 30 जून 2020 को गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने बिचौलिया भगवान सिंह का आठ दिन का रिमांड हासिल किया था। मनीमाजारा निवासी शिकायतकर्ता गुरदीप सिंह ने सीबीआई को शिकायत दी थी। उसने कहा कि मनीमाजरा की थाना प्रभारी जसविंदर कौर धोखाधड़ी के एक मामले को सुलझाने के एवज में पांच लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रही हैं। साथ ही जसविंदर ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की धमकी भी दी है। शिकायतकर्ता ने सीबीआई को कहा कि वह दो लाख रुपये पहले ही दे चुका है। सूचना पर सीबीआई ने एक लाख रुपये की दूसरी किस्त लेते हुए बिचौलिए भगवान सिंह को रंगेहाथों गिरफ्तार किया था। जसविंदर कौर 30 जून के बाद फरार हो गई थी। 25 जुलाई को उसने अदालत में सरेंडर किया था। इसके बाद उन्हें बुडैल जेल भेज दिया गया था। तब से आरोपी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें