फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गायनी वार्ड में डॉक्टर चले गए डीएनबी स्टूडेंट्स को पढ़ाने, तीन घंटे बैठे रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में सुबह से इलाज के लिए पहुंचीं महिलाओं को तीन घंटे तक डॉक्टरों ने ओपीडी में नहीं देखा। खाली पेट पहुंची महिला मरीज तीन घंटे तक बैठी रहीं। डॉक्टर न होने के कारण उनके टेस्ट नहीं हो पाए और उन्हें अगले दिन टेस्ट करवाने के लिए आने को कह दिया गया। इस कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को सभी डॉक्टर एक साथ ओपीडी से उठकर डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) स्टूडेंट्स की क्लास में चले गए। डॉक्टरों ने मरीजों को देखने के लिए पहले से कोई प्लान तैयार नहीं किया था।
विज्ञापन

सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में शुक्रवार को अस्पताल की ओपीडी शुरू हुई। इस दौरान डॉक्टर दस बजे ओपीडी से उठकर डीएनबी स्टूडेंट्स को पढ़ाने और प्रेक्टिकल सिखाने चले गए। इस दौरान सभी डॉक्टरों के कमरे में कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। तीन घंटे तक मरीजों को कोई इलाज नहीं मिला। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों और तीमारदारों ने कहा कि पहले से इसका डॉक्टरों ने शेड्यूल नहीं बनाया। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें