फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डॉक्टर से 6.23 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। साइबर थाना पुलिस ने फेसबुक पर फर्जी विज्ञापन के जरिये डॉक्टर से 6.23 लाख की ठगी के मामले में पंजाब के कपूरथला निवासी नीरज कुमार और मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

साइबर थाना पुलिस ने बताया कि सिरसा के सुरतगढि़या बाजार स्थित हिमाचल नर्सिंग होम के संचालक डॉ. सुरजीत सिंह ने सात जून को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके साथ 6,23,280 रुपये की साइबर ठगी हुई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि मीजपा मिनिस्ट्रीज आईएनसी नामक फेसबुक पेज पर उन्होंने एक विज्ञापन देखा था। इसमें कम राशि जमा कर करोड़ों की पेंशन दिलाने का दावा किया गया था। वेबसाइट पर विवरण भरने के बाद उन्हें विभिन्न नंबरों से फोन आए। फोन करने वालों ने वेबसाइट के माध्यम से अलग-अलग किस्तों में 6,23,280 रुपये की राशि जमा करवाई, लेकिन पेंशन संबंधी दस्तावेज उन्हें नहीं दिए गए। जांच अधिकारी पीएसआई सुरेंद्र ने बताया कि जांच में सामने आया कि ठगी की राशि कर्नाटका बैंक के एक खाते में ट्रांसफर हुई थी, जो पंजाब के कपूरथला निवासी लवप्रीत सिंह के नाम था। लवप्रीत से पूछताछ में उसने बताया कि यह खाता आरोपी नीरज कुमार ने उससे खुलवाया था। नीरज ने राकेश कुमार को सात हजार रुपये में लवप्रीत का खाता आगे बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नीरज कुमार को कपूरथला से गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में राकेश कुमार के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने राकेश कुमार को पालकी पैलेस, कपूरथला से गिरफ्तार किया। राकेश ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने उक्त खाता व एक सिम सुखविंदर सिंह निवासी कपूरथला को 10,000 रुपये में बेचे थे। पुलिस मुख्यारोपी सुखविंदर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें