फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विश्वास फाउंडेशन ने जौ के सत्तू की छबील लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विश्वास फाउंडेशन ने गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास के आशीर्वाद से गर्मी से जूझ रहे हजारों राहगीरों को राहत देने के लिए सेक्टर-16 के लेबर चौक पर जौं सत्तू की छबील सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक लगाई। फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि यह छबील स्वर्गीय खेमचंद क्वात्रा की याद में पंचकूला के समाजसेवी क्वात्रा परिवार से अमित क्वात्रा, किरण क्वात्रा और सन्नी क्वात्रा ने लगवाई। बढ़ती गर्मी के चलते हालात चिंताजनक हो गए हैं और ऐसे में रंग-केमिकलों से बने शरबतों से शारीरिक गर्मी को दूर करना अत्यंत कठिन हैं। इसको देखते हुए साध्वी ने आयुर्वेदिक ऋषियों की ओर से बताए गए अत्यंत गुणकारी जौ के सत्तू से बनी छबील को जनता के लिए सर्वसाधारण में वितरित करवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें