फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए औषधि का वितरण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयुष विभाग कंटेनमेंट जोन में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए औषधि का वितरण किया। विशेष अभियान के तहत कंटेनमेंट जोन में आयुष क्वाथ एवं गुडुची घनवटी का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक औषधियां कारगर साबित हो रही है। इसलिए लोगों को इनका प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने बताया कि इसी कड़ी में सेक्टर-10, सेक्टर-25, सेक्टर-12ए, सेक्टर-24, सेक्टर-6 कंटेनमेंट क्षेत्रों में टीमों ने आयुष क्वाथ व गुडुची घनवटी का वितरण किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला पंचकूला में बढ़ते रोगियों की संख्या को देखते हुए त्वरित गति से आयुष क्वाथ का वितरण करने के लिए टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें जिला के कंटेनमेंट क्षेत्रों में विशेषकर बुजुर्गों को आयुष क्वाथ आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण कर रहे हैं। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने बताया कि डा. नमिता घई, निर्मल देवी, प्रदीप, अभिषेक की टीमों ने कंटेनमेंट जोन में आयुष क्वाथ एवं गुडुची घनवटी का वितरण किया गया। वरिष्ठ नागरिकों की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक काढ़ों व हल्दी मिले हुए गोल्डन मिल्क के सेवन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने और योेगाभ्यास के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। इन औषधियों के सेवन से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें