पिंजौर। पिंजौर चौना चौक निवासी युवती से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रवि कुमार निवासी चौना चौक के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक रवि कुमार पर आरोप लगाकर कहा कि आरोपी विगत कई दिनों से उसे परेशान कर रहा है और उसे गंदे इशारे करता है। शिकायतकर्ता युवती ने उसे समझाने की कोशिश की परंतु आरोपी नहीं माना। पुलिस ने युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।