फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा-बेटी में फर्क करना हमारी सोच की कमजोरी : रानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा स्टेट आशा वर्कर टीम ने सोमवार को रामगढ़ में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं को समाज में बेटियों की अहमियत समझाते हुए उन्हें भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक अपराध से दूर रहने की अपील की। राज्य उपप्रधान रानी ने कहा कि बेटा-बेटी में फर्क करना हमारी सोच की कमजोरी है। इस सोच को बदलना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य सचिव कमलेश, राज्य सचिव सुदेश रानी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य अनीता, जिला प्रधान वंदना, और रामगढ़ की आशा वर्कर गीता व जसबीर कौर मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि भ्रूण हत्या गंभीर सामाजिक अपराध है और इसके खिलाफ समाज को एकजुट होकर लड़ना होगा। समाजसेवी होशियार सिंह गुज्जर, टीटू सैनी, संजीव पुनिया, हिमांशु गर्ग और मेहराज अली ने भी महिलाओं को संबोधित किया। सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने क्षेत्र में भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें