फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिटी सब डिवीजन में विवाद बढ़ा, एसडीओ के समर्थन में उतरे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनियन ने माहौल बिगाड़ने का लगाया आरोप, असंतुष्ट कर्मचारियों के तबादले की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सिटी सब डिवीजन में चल रहा आंतरिक विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजकर कार्यालय के माहौल को लेकर चिंता जताई है।
कर्मचारियों का आरोप है कि कुछ लोग जानबूझकर दफ्तर का वातावरण खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है।
पत्र में कर्मचारियों ने सिटी एसडीओ निर्मल सिंह के व्यवहार और कार्यशैली को नियमों के अनुरूप बताते हुए उनका समर्थन किया है। उनका कहना है कि समय पर कार्यालय न आने वाले कर्मचारियों को चेतावनी देना और अनुपस्थित चिह्नित करना विभागीय नियमों के तहत सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन का कहना है कि अधिकांश कर्मचारी एसडीओ के कार्य से संतुष्ट हैं और उनकी निगरानी में खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। साथ ही, असंतुष्ट कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग भी की गई है। इस घटनाक्रम के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है और उच्च अधिकारियों के स्तर पर मामले की जांच की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें