फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सवारियों को लाने-ले जाने पर कैब और ऑटो चालकों में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर।पिंजौर-बद्दी रोड पर बुधवार को सवारियों को लाने-ले जाने को लेकर कैब और ऑटो चालकों के बीच जमकर हंगामा हुआ। गांव लोहगढ़ के पास उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब एकत्रित कैब चालकों ने बद्दी की ओर जा रहे एक ऑटो को रोक लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहसबाजी शुरू हो गई और देखते ही देखते मौके पर कैब व ऑटो चालकों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

काफी देर तक चली कहासुनी के दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। कैब चालकों का कहना था कि ऑटो चालकों द्वारा सवारियों को लाने-ले जाने के तरीके को लेकर विवाद है, जबकि ऑटो चालक भी अपनी बात पर अड़े रहे। इस दौरान सवारियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। ऑटो चालक पक्ष ने बताया कि बुधवार की शाम को उनका विवाद को लेकर कैब चालकों के साथ समझौता हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें