फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लापता युवती को परिवार से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। पंचकूला पुलिस ने अमरावती क्षेत्र से लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में करछम बांध के नजदीक एक रिहायशी क्षेत्र से सकुशल तलाश कर परिजनों से मिलवा दिया।

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार, किशोरी अपनी मां की डांट से आहत होकर घर से चली गई थी। उसके लापता होने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।
विज्ञापन


इंचार्ज प्रीतम सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने जांच और तलाश के दौरान किशोरी के हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में होने की जानकारी जुटाई। इसके बाद टीम ने कठिन परिस्थितियों में लगातार प्रयास करते हुए करछम बांध के नजदीक एक रिहायशी क्षेत्र से किशोरी को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी को सकुशल अपने संरक्षण में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के प्रयासों से किशोरी के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें