फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराजगी : विरोध के लिए खड़े रहे किसान, विस स्पीकर नहीं आए, गांव रत्तेवाली में आयोजित कार्यक्रम सूचना मिलने पर किया रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। गांव रत्तेवाली में आयोजित कार्यक्रम हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को किसानों के विरोध की सूचना मिलने के बाद रद्द करना पड़ा। दरअसल, भाकियू प्रधान नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किसान विस अध्यक्ष को काले झंडे दिखाने व उनका विरोध करने के लिए रत्तेवाली स्कूल के पास सड़क पर इकट्ठे हो गए थे, लेकिन वह इंतजार करते रह गए और ज्ञानचंद गुप्ता आए ही नहीं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान नरेंद्र सिंह ने कहा कि एक तरफ तो प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार सरकार लोगों को कोरोना को लेकर प्रताड़ित कर रही है। वहीं, भाजपा-भाजपा के मंत्री व नेता कोरोना महामारी के नियमों का पालन न करते हुए गांव में अपने कार्यक्रम कर रहे हैं। पंचकूला के किसी भी ब्लॉक में किसी भी मंत्री या नेता के कार्यक्रम के दौरान उनको भारतीय किसान यूनियन का किसानों की ओर से काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें