फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी : डेंगू के 10 केस सामने आए, लोगों में भय का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में लगातार डेंगू के केस बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को डेंगू के 10 केस समाने आए हैं। इससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। शहर के लोगों का कहना है कि फॉगिंग नहीं होने के कारण ऐसे हालात बने हैं। सेक्टरों में लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि डेंगू के केस सामने आने के बाद औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और सेक्टर-19 में जांच की गई। इस दौरान 572 घरों को चेक किया गया।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से अब तक 1671 कंटेनर इन दोनों जगहों पर चेक किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक किया गया है। पंचकूला की सीएमओ ने बताया कि डेंगू को कंट्रोल करने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं। रविवार को सेक्टर-15, गांव रैला, सेक्टर-5, 2, 8, 19 से एक-एक केस सामने आए हैं। राजीव कॉलोनी से दो केस, गांव हरिपुर, देवीनगर से भी एक-एक केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें