फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, नौ पिस्तौल समेत तीन काबू

Fri, 31 Oct 2025 12:07 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर । काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर सीमा पार से चल रहे अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। उनके कब्जे से मैगजीन सहित नौ आधुनिक पिस्तौल बरामद किए हैं। इस संबंध में केस थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपियों की पहचान दविंदर सिंह निवासी गांव भंगवा, परमजीत सिंह उर्फ पम्मा और हरमीत सिंह उर्फ मीटू निवासी गांव भिंडी औलख के रूप में हुई है। भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बरामद किए गए हथियार पंजाब में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कुख्यात गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला मंगा के करीबी सहयोगी शेरप्रीत सिंह उर्फ गुलाबा को सप्लाई किए जाने थे। सीआई अमृतसर को विदेश में बैठे गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला मंगा के बारे में जानकारी मिली थी। वह अपने साथी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा और हरमीत सिंह उर्फ मीटू के जरिये राज्य में गैंग चला रहा था। इसके बाद पता चला कि आरोपियों ने भारत-पाकिस्तान सीमा से अवैध हथियारों की बड़ी खेप प्राप्त की है जिसे सरहद पार से ड्रोन की मदद से गांव भिंडी औलख अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र में गिराया गया था।
पुलिस ने अमृतसर ग्रामीण के चोगावां स्थित गुरुद्वारा बाबा मोहरी जी के पास तीन आरोपियों को काबू कर उनसे हथियारों की खेप बरामद की। शेरप्रीत सिंह उर्फ गुलाबा एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही सात अलग-अलग मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें