फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : पारस ने कोरोना के इलाज के नाम पर 18.81 लाख रुपये वसूले, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने दी जानकारी, जांच के बाद राशि वापस करवाई जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का कहना है कि उनके पास भठिंडा की महिला ने शिकायत दी है। महिला के अनुसार पारस अस्पताल ने कोरोना के इलाज के लिए 18.81 लाख रुपये लिए हैं। उन्होंने कहा कि इसकी जांच करवाई जाएगी। यह आपराधिक मामला है। यह राशि उन्हें वापस दिलवाई जाएगी। इसके अलावा बीमित व्यक्तियों से भी अधिक राशि लेने का मामला संज्ञान में आया है। बीमित राशि सरकार द्वारा वहन की जाती है। यह जनता के पैसे का दुरुपयोग है।
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कोरोना पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके। इसके लिए प्रशासन से रिपोर्ट ली गई है। इसमें पाया गया है कि 3-4 दिन से स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि जिले में ब्लैक फंगस के भी 9 मामले संज्ञान में आए हैं जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज मुलाना में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना की तरह ब्लैक फंगस को लेकर भी सतर्क हैं। इसके लिए आवश्यक कदम उठा रही है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रतनलाल कटारिया का भी कहना है कि कोरोना इलाज के लिए जिन अस्पतालों ने निर्धारित से अधिक पैसे वसूले हैं
अधिकारी जांच करके उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाएं। सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में मेयर कुलभूषण गोयल, उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा, अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, हरियाणा फार्मेसी काउंसिल एवं निगरानी कमेटी के सदस्य बीबी सिंगल, महामंत्री वारेंद्र राणा, संजय आहूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीसरी लहर को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर है तैयारी : कटारिया
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रतनलाल कटारिया का कहना है कि संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए भी सरकार की ओर से युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। जिला सचिवालय के सभागार में कोरोना एवं ब्लैक फंगस कोे फैलने से रोकने के लिए उठाए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार कोरोना गांवों में भी फैल रहा है। इसके लिए विस्तार से विश्लेषण किया गया है। जिले के 5-7 गांवों में ही कोरोना के अधिक मामले सामने आए हैं। एक बार कोरोना के केस 25 प्रतिशत तक बढ़ गए थे, जो अब घटकर केवल 7 प्रतिशत तक रह गए हैं। सरकार के सकारात्मक प्रयास से अब कोरोना पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका है। बैठक में बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, बाईपेप्स आदि आवश्यक स्वास्थ्य संसाधनों की विस्तार से समीक्षा की गई।
उन्होंने कहा कि इसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बड़ी मेहनत से कार्य कर लोगों को राहत प्रदान करने में लगे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी वैक्सीन की कोई कमी नहीं आएगी। इसके लिए 5-6 कंपनियों को लाइसेंस जारी किए गए हैं और कई देशों से भी वेक्सीन मंगवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक करीब 20 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें