फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में 5269 लोगों को लगाया टीका, सरकारी केंद्रों पर रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में सोमवार को 22 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 5269 लोगों ने कोविशील्ड लगवाई। टीकाकरण जिले के सभी सरकारी केंद्रों में ही किया गया। केंद्रों पर 6 हेल्थ वर्करों, 19 फ्रंटलाइन वर्करों, 18-44 आयु वर्ग के 4444 लोगोें, 45-59 आयु वर्ग के 577 लोगों, 60 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के 223 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई। अब तक पंचकूला में 203722 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इसमें से 11921 हेल्थ वर्करों, 18245 फ्रंटलाइन वर्करों, 33850 कोविशील्ड 18-44 आयु वर्ग जबकि 45-59 आयु वर्ग के 63232 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई है। पंचकूला में 60 वर्ष से ज्यादा के 76474 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें