फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में तीन दिन से 300 घरों में गंदे पानी की आपूर्ति

Sun, 21 Aug 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
विज्ञापन
गंदे पानी की आपूर्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-28 में तीन दिन से मिट्टीयुक्त पेयजल की सप्लाई की जा रही है। सेक्टर के करीब चार हजार रेजिडेंट्स यह पानी पीने को मजबूर हैं। इलाके के लोगों को जलजनित रोग फैलने की आशंका है। लोगों का कहना है कि कई बार मिट्टी की मात्रा इतनी अधिक होती है कि पानी का प्रयोग नहाने और हाथ-मुंह धोने के काम में भी नहीं लाया जा सकता। स्थानीय लोगों ने हुडा से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग की है। 
विज्ञापन


सेक्टर-28 के करीब 300 घरों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की पाइप पुरानी हो चुकी है। पानी का प्रेशर ज्यादा होने के पाइप में लीकेज हो जाता है। इस कारण मिट्टी पाइप लाइन में घुस जाती है जो लोगों के घरों तक साफ पानी में घुलकर पहुंचती है। 

खाली प्लाट में जंगल, घरों में घुसने लगे सांप और गोह  
बारिश में सेक्टर के लोगों की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। यहां जो खाली प्लॉट पड़े हैं उनमें झाड़ियां उग आई हैं। हुडा की ओर से इसकी सफाई नहीं करवाई जाती। इस कारण यहां मकानों में हर दिन जहरीले सांप और गोह घुसते हैं। सांप से बचने के लिए लोग तरह-तरह के टोटके करने लगे हैं। लोग अपने घर के बाहर कच्ची लस्सी, डीजल, प्याज का छिलका, पेस्टीसाइड और आटा रखने लगे हैं। ताकी उनके घरों में सांप न आए। 
विज्ञापन


सड़क कब की टूटी  
सेक्टर का सी रोड पूरी तरह से टूट चुका है। चारों तरफ पत्थर फैले हुए हैं। इस कारण यहां पर हादसे होते रहते हैं। सेक्टर बसने के बाद सड़कों की रीकार्पेटिंग नहीं की गई है। यहां पर 13 साल पहले सड़क बनी थी।  

लो वोल्टेज की समस्या 
सेक्टर वासियों ने बताया कि यहां पर लो वोल्टेज की समस्या है। कई बार हाई वोल्टेज आने से इलेक्ट्रिकल सामान जल जाते हैं।  

कोट्स 
तीन दिन से मिट्टी युक्त पेयजल की आपूर्ति हो रही है। शिकायत के बाद भी हुडा ने ठीक नहीं करवाया गया। यह समस्या पाइप लाइन में लीकेज की वजह से हुई है। 
- ईश्वर सिंह, निवासी सेक्टर-28 पंचकूला। 

पेयजल की समस्या है। सेक्टर के लोग तीन दिन से मिट्टी युक्त पानी पीने के लिए मजबूर हैं। हुडा की अनदेखी के कारण बारिश के दिनों में सांप और गोह घरों में घुसना आम बात हो गई है।
- धरम सिंह, निवासी सेक्टर-28, पंचकूला। 

कोट्स
पानी में इतनी मिट्टी है कि इसे पीना तो दूर, लोग नहाने और हाथ-मुंह धोने के लिए भी दस बार सोचते हैं। कई लोगों को इस पानी के पीने से उल्टी और दस्त की शिकायत है। 
- यशोदा, निवासी सेक्टर-28 पंचकूला। 

क्या कहते हैं हुडा एक्सईएन 
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एक्सईएन केएस अहलावत ने बताया की पाइप में लीकेज होने पर कई बार मिट्टी मिलने की वजह से ऐसा हो जाता है। कंप्रेशर लगा दिए गए हैं। रविवार शाम या सोमवार तक लोगों को साफ पेयजल की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें