चंडीगढ़। पटियाला के सरकारी विक्टोरिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक दिनेश कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 जीता है। यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।
यह देशभर में शिक्षकों को मिलने वाले सर्वोच्च सम्मानों में से एक है। राष्ट्रपति 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दिनेश कुमार को बधाई दी। शिक्षामंत्री बैंस ने इस सम्मान को पंजाब के सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षकों के अथक प्रयासों का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षक वर्ग का मनोबल बढ़ाएगी और अन्य शिक्षकों को प्रेरित करेगी। यह पंजाब सरकार के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दृष्टिकोण को भी मजबूत करेगा।