फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में फिलहाल किसी कक्षा का सिलेबस नहीं घटाया गया, सीएम बोले- अभी गठित की है कमेटी

Tue, 14 Jul 2020 10:31 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीरें
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने फिलहाल किसी भी कक्षा का सिलेबस कम किए जाने से इनकार किया है। शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के विभिन्न विषयों का सत्र 2020-21 के लिए पढ़ाया जाने वाला सिलेबस कम करके बोर्ड की वेबसाइट पर डाला गया था।
विज्ञापन


इसका नोटिस लेते हुए डायरेक्टर राज्य शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, पंजाब ने मामला चेयरमैन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के ध्यान में लाने के साथ-साथ बोर्ड द्वारा वेबसाइट से हटा दिया गया। यह सिलेबस सरकार की मंजूरी के बिना ही बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया, जो एक गंभीर कोताही है।

प्रवक्ता के अनुसार जिस भी कर्मचारी ने यह सिलेबस वेबसाइट पर अपलोड किया गया है, उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के लिए डायरेक्टर राज्य शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, पंजाब द्वारा चेयरमैन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को लिख दिया गया है।
विज्ञापन


इस संबंधी डायरेक्टर एससीईआरटी जगतार सिंह कुलड़िया ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के कारण सिलेबस को कम करने के लिए कार्यालय डायरेक्टर राज्य शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, पंजाब में बाकायदा शिक्षा माहिरों की एक कमेटी का गठन करने की कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।

कमेटी द्वारा पूरी तरह से विश्लेषण करने के बाद यह सिफारिशें सरकार को भेजी जाएंगी और सरकार की मंजूरी मिलने के बाद सिलेबस संबंधी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी कक्षा का सिलेबस कम नहीं किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें