फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया : अभयपुर में डायरिया के मरीजों की संख्या 409 पहुंची, पांचवें दिन 55 नए मरीज मिले, मरीजों में अधिकांश बच्चे, एचएसवीपी लगातार ढूंढ रहा है फाल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अभयपुर में डायरिया के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पांचवें दिन रविवार को पीड़ितों की संख्या 409 पहुंच गई है। अभयपुर में स्वास्थ्य विभाग के कैंप में मरीजों के आने का सिलसिला अभी जारी है। रविवार को 55 नए मरीज मिले हैं। इसमें 19 लोग वरिष्ठ हैं। मरीजों में बच्चों की संख्या ज्यादा है। अस्पताल में करीब 66 मरीज भर्ती हैं। इसमें 15 वर्ष तक के 47 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन

पांच दिन पहले अभयपुर में दूषित पानी की वजह से डायरिया फैल गया था। इस कारण स्थानीय लोग बीमार पड़ने लगे थे। इन मरीजों के लिए सेक्टर-16 की डिस्पेंसरी में भी इंतजाम किया गया है। इसमें 24 घंटे इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसके साथ ही हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से अभयपुर में लगातार खुदाई करके फाल्ट ढूंढा जा रहा है।
जेसीबी से हो रही खुदाई
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से अभयपुर में लगातार खुदाई करवाई जा रही है। रविवार को सीवर लाइन की सफाई करते समय जेसीबी से पानी की पाइप लाइन टूट गई। इस कारण सीवरेज और गंदा पानी पाइपों में जाने लगा। ऐसे में एचएसवीपी के अधिकारियों के हाथ-पैर फूलने लगे। काफी समय बाद टूटे दोनों पाइपों को जोड़कर लीकेज की जांच की गई।
विज्ञापन

इस मामले में सीएमओ डॉक्टर मुक्ता कुमार ने बताया कि 66 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। इसमें 47 बच्चे और 19 वरिष्ठ शामिल हैं। अस्पताल और केंद्रों पर मरीजों को हर संभव मेडिकल सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें