फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल 112 : 64 घंटों में 36083 लोगों ने डायल किया, मिली मदद, बेस्ट कॉल रिसीवर, बेस्ट कॉल डिस्पैचर और बेस्ट ईआरवी वाहन होंगे पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। 112 परियोजना के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दूरसंचार एवं आईटी अर्शिंदर सिंह चावला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर हरियाणा 112 की शुरुआत के बाद 64 घंटों में कुल 36083 कॉल प्राप्त हुई हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज व अन्य गणमान्य की उपस्थिति में 12 जुलाई को इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत की गई थी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत बेस्ट कॉल रिसीवर, बेस्ट कॉल डिस्पेचर और बेस्ट ईआरवी वाहन को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा थी कि आम जनता को पुलिस सहायता, फायर और एंबुलेंस के लिए अलग-अलग नंबर डायल न करना पड़े बल्कि एक सिंगल नंबर पर ही यह सभी आपातकालीन सेवाएं आसानी से व त्वरित मिल जाए।
विज्ञापन

इसी उद्देश्य के लिए हरियाणा 112 को क्रियान्वित किया गया है, जो हेल्पलाइन 100 (पुलिस), 101 (फायर), और 108 (एंबुलेंस) जैसी सभी प्रकार की आपातकालीन सेवाओं के लिए भी काम कर रही है। चावला ने बताया कि हालांकि अभी 100 (पुलिस), 101 (फायर), और 108 (एंबुलेंस) नंबर पर कॉल बंद नहीं हुई हैं, बल्कि इन सभी नंबर पर आने वाली कॉल भी हरियाणा 112 के केंद्रीकृत कॉल सेंटर में प्राप्त हो रही हैं, जिन पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह नई प्रणाली संभावित आपातकालीन घटनाओं की तुरंत पहचान कर त्वरित पुलिस सहायता मुहैया करवाने के लिए नवीनतम तकनीक पर आधारित है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन रेस्पांस वाहनों में आधुनिक तकनीक से लैस 22 उपकरण लगाए गए हैं, जो इन वाहनों को हाईटेक बनाते हैं। इन वाहनों में स्ट्रैचर भी लगा हुआ है ताकि हादसे की स्थिति में मौके पर सहायता पहुंचा सकें।
उन्होंने कहा कि अभी प्राप्त कॉल का विश्लेषण किया जा रहा है। इसके परिणाम के आधार पर जिन स्थानों पर और ज्यादा वाहनों की आवश्यकता होगी वहां वाहनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। चावला ने विशेष रूप से एसपी ईआरएसएस उदय सिंह मीणा, एसपी राजेश फोगाट, एएसपी ईआरएसएस नितेश अग्रवाल, डीएसपी नूपुर बिश्नोई सहित समस्त टीम की प्रशंसा कर कहा कि टीम भावना से काम कर सभी अधिकारी और जवान इस महत्वाकांक्षी परियोजना के संचालन को सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें