फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में चले चाकू, हवाई फायर: ढाबे पर खाना गए युवक के साथ विवाद, संचालक ने चलाई गोलियां, पेट में घोंपा चाकू

Mon, 03 Feb 2025 08:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

पंचकूला में ढाबा मालिक ने गुंडागर्दी दिखाते हुए हवाई फायर कर दिए। वहीं युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
घायल युवक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला के खड़क मंगोली में ढाबा पर खाना खाने गए युवकों का ढाबा संचालक के साथ विवाद हो गया। वहां चाकू से हमला और हवाई फायर भी किए गए। ढाबा संचालक और उसके साथियों ने चाकू से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। खड़क मांगोली निवासी राहुल को पेट और गर्दन पर चाकू से हमला किया गया है। घायल को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल इलाज के दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


घायल राहुल की मां कमल देवी की शिकायत पर सेक्टर-7 पुलिस थाना ने कमल ढाबा संचालक के खिलाफ जान से मारने की कोशिश का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने खड़क मंगोली निवासी पांचों आरोपी कमल, दीपक, सुच्चा गिरी, अनमोल गिरी और करन कुमार को गिरफ्तार कर किया। 

शादी में गया था युवक
कमल देवी ने बताया कि 2 जनवरी को राहुल अपने दोस्त के साथ शादी में गया था। शादी में खाना खत्म होने पर वह दोस्त महेशपुर निवासी हन्नी के साथ खड़क मंगोली में कमल ढाबा में खाना खाने गया था। ढाबा संचालक कमल ने बेटे दीपक के साथ मिलकर राहुल और हनी से पैसे लेनदेन को लेकर विवाद किया। इसके बाद तीन लोगों को बुलाकर पहले पिस्टल से हवाई फायर किए और बाप-बेटे ने राहुल पर चाकू से गर्दन और पेट पर वार कर दिया। चाकू के हमले की वजह से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंची तो बेटा बेहोश था। हालत गंभीर होने से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। 12 घंटे बीत जाने के बाद राहुल को अब तक होश नहीं आया है। पीजीआई में आईसीयू में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
सेक्टर-7 पुलिस थाना के इंचार्ज राजवीर यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर ढाबा संचालक कमल, बेटे दीपक और अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने पांचों आरोपी ढाबा संचालक कमल उसके बेटे दीपक, सुच्चा गिरी, अनमोल गिरी और करन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को मंगवार को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें