पंचकूला। सेक्टर-16 में महिला का पर्स छीनकर बाइक सवार के फरार होने का मामला सामने आया है। चंडीगढ़ निवासी रबिंदर सैखो की शिकायत पर सेक्टर-16 पुलिस चौकी ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि वह चंडीगढ़ पत्नी सुखप्रीत कौर के साथ सेक्टर-16 दोस्त के घर जा रहा था। जैसे ही मकान नंबर-44 के बाहर पहुंचा कि अचानक बाइक सवार दो युवक पत्नी के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। बाइक सवार युवक हेलमेट पहने थे। इस कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी है। स्नैचिंग की शिकायत सेक्टर-16 पुलिस चौकी में दी गई है। चौकी इंचार्ज मान सिंह ने बताया कि पीड़ित से मिले शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी से आरोपी की पहचान की जा रही है।