फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नववर्ष पर मां मनसा देवी की चौकी में उमड़ेंगे श्रद्धालु, मास्टर सलीम करेंगे माता का गुणगान

Sun, 31 Dec 2023 01:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (पंजाब)

सार

हरियाणा के पंचकूला में नववर्ष का रंग जमेगा। बड़ी तादाद में लोग माता श्री मनसा देवी के मंदिर में पूचा-अर्चना के बाद नववर्ष की शुरुआत करेंगे। मास्टर सलीम भी संगीत की महफिल सजाएंगे। शहर में लोगों ने अपने-अपने अंदाज में नए वर्ष के जश्न का इंतजाम कर रखा है।
विज्ञापन
श्री माता मनसा देवी मंदिर। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीमाता मनसा देवी मंदिर को नववर्ष के उपलक्ष्य में रंग बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। भवन से मंदिर परिसर तक लाइटों और गेंदे के फूलों से सजावट की गई है। 31 दिसंबर और एक जनवरी को मंदिर में माता के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इसके लिए मंदिर प्रशासन और पुलिस ने मुलाजिमों की तैनाती कर दी है। श्रीमाता मनसा देवी उत्सव समिति की तरफ से 31 दिसंबर को नववर्ष के उपलक्ष्य में मां मनसा देवी के चरणों में चौकी का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियां जोरों पर है। विशेष तौर पर फूल बंगला तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


मंदिर को फूलों एवं विशेष लाइटों से सजाया जा रहा है। इसका शुभारंभ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता करेंगे। इस चौकी में प्रसिद्ध भजन गायक मास्टर सलीम मां का गुणगान करेंगे। इसके अलावा मामा भांजा पार्टी के लखविंद्र बब्बू भी प्रस्तुति देंगे। आयोजन समिति के संदीप गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में आशीष वचन संपूर्णानंद ब्रह्मचारी जी देंगे। सचिन गोयल ने बताया कि सानिध्य संघ प्रचारक प्रेम जी गोयल एवं विशेष अतिथि पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल होंगे।

विज्ञापन

संदीप गुप्ता, तरुण गोयल और सचिन गोयल ने बताया कि 31 दिसंबर 2023 रविवार को सायं 7 से प्रभु इच्छा तक मां मनसा देवी चौकी होगी। फूलों का दरबार आकषर्ण होगा। मां को छप्पन भोग, ड्राई फूट का भोग लगाया जाएगा। संदीप गुप्ता ने कहा कि पिछले कई वर्षों से नववर्ष के आगमन पर मां की चौकी करवाई जाती है। इस बार 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने लोगों से कहा कि वह नववर्ष का आगमन अपने परिवार सहित मां मनसा देवी के दरबार में करें। 

साईं उत्सव की रहेगी धूम

सेक्टर-5 परेड ग्राउंड के पीछे एक जनवरी को होने वाले साईं उत्सव की तैयारियां चल रही हैं। सेक्टरों के पास स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। एक 70 फुट का झंडा एक चौक से दूसरे चौक तक लगाया जा रहा है। नववर्ष पर बॉलीवुड के दो प्रसिद्ध कलाकार भुवनेश नथानी और प्रवीण मोदगिल अपने भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर देंगे। यह शिरडी साईं सेवा समाज पंचकूला के प्रबंधक अनिल थापर ने दी। उन्होंने बताया कि नववर्ष 2024 के पहले दिन विशाल साईं उत्सव के चलते लोगों को पहली बार पंचकूला को धर्मनगरी की तरह देखने का मौका मिलेगा। हाउसिंग बोर्ड चौक से लेकर सेक्टर-5 पंचकूला तक लाइटिंग की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें