दुनिया के नक्शे पर सितारे की तरह चमक रहा भारत
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही लोग भलाई स्कीमों का लाभ हर आम नागरिक को दिया जाना चाहिए। दुनिया के नक्शे पर सितारे की तरह भारत चमक रहा है।
उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही लोग भलाई योजनाओं एवं सरकारी योजनाओं को लेकर जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक भी की। शेखावत ने कहा कि आम लोगों को लोग भलाई स्कीमों का लाभ देना यकीनी बनाया जाए। प्रशासनिक अधिकारियों को हिदायत कि कोई भी आम नागरिक केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहे। हर आम नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जनता नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शिरकत करने के बाद एम्स का दौरा किया। जहां पर उन्होंने डॉक्टरों के साथ बैठक कर अस्पताल में दी जा रही सेहत सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।