फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नवरात्र के तीसरे दिन माता के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, तीनों मंदिरों में 20.13 लाख रुपये चढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
माता मनसा देवी में 29 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, कालका के काली माता और चंडी माता मंदिर में भी लगीं लंबी कतारें, सोने के तीन और चांदी के 14 नग चढ़ाए
विज्ञापन

पंचकूला। अश्विन नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को पंचकूला और कालका के तीन प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्री माता मनसा देवी मंदिर, श्री काली माता मंदिर कालका और चंडी माता मंदिर में कुल 44 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। भक्तों ने लंबी कतारों में लगकर माता के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। तीनों मंदिरों में कुल 20,13,914 रुपये चढ़ावे के रूप में अर्पित किए गए।
उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक सतपाल शर्मा ने बताया कि श्री माता मनसा देवी मंदिर में 29 हजार, श्री काली माता मंदिर कालका में 12,500 और चंडी माता मंदिर में 2,500 श्रद्धालु पहुंचे। मनसा देवी मंदिर में सबसे अधिक 16,07,644 रुपये चढ़ावा प्राप्त हुआ। वहीं काली माता मंदिर कालका में 2,19,154 रुपये और चंडी माता मंदिर में 1,87,116 रुपये चढ़ाए गए।
विज्ञापन

मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने सोने के तीन नग और चांदी के 14 नग भी दान किए। नवरात्र के चलते तीनों मंदिरों में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजते रहे और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें