फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: श्रद्धालुओं ने चढ़ाया 23.32 लाख का चढ़ावा, लगाए जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन श्री माता मनसा देवी मंदिर, श्री काली माता मंदिर कालका और चंडी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तीनों मंदिरों में भक्तों ने 23.32 लाख रुपये मां के चरणों में अर्पित किए। मंगलवार को माता मनसा देवी मंदिर में ही 31 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन

श्री माता मनसा देवी मंदिर में 17.42 लाख की नकद राशि और सोने के 4 नग व चांदी के 41 नग भक्तों ने माता के चरणों में अर्पित किए। वहीं, काली माता मंदिर कालका में 4.09 लाख की नकद राशि और चांदी के 35 नग और चंडी माता मंदिर में 1.80 लाख की नकद राशि दान स्वरूप प्राप्त हुई।
श्री माता मनसा देवी मंदिर में परिसर में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा। श्रद्धालु माता के जयकारों से मंदिर गूूंज उठा। श्राइन बोर्ड द्वारा भक्तों की सुविधा के लिए सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा, सफाई और लाइन प्रबंधन की विशेष व्यवस्थाएं की गईं। मंदिरों में स्वयंसेवकों और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती से व्यवस्था सुचारू रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें