फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: प्रकाशोत्सव पर उमड़े श्रद्धालु, नाडा साहिब गुरुद्वारा में टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाशोत्सव गुरुद्वारा नाडा साहिब में हर्षोल्लास से मनाया गया। सोमवार को फूलों और रंगबिरंगी लड़ियों से सजाए गुरुद्वारों में भारी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे। गुरुद्वारा नाडा साहिब में पंचकूला के अलावा चंडीगढ़, मोहाली समेत दूसरे राज्यों और जिलों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माथा टेका। रागी जत्थों द्वारा शबद कीर्तन से संगतों को निहाल किया। इस दौरान गुरुद्वारे में गुरु का अटूट लंगर भी चला।
विज्ञापन

गुरुद्वारा नाडा साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगजीत सिंह ने बताया कि माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सजावट आकर्षण का केंद्र रही। गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी ज्ञानी जगजीत सिंह ने गुरु शबद से संगतों को निहाल किया। गुरुद्वारे के कपाट अल सुबह दो बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। सवा दो बजे अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया। तीन से चार बजे सुखमणि साहिब का पाठ, साढ़े पांच बजे नितनेम की वाणियों का पाठ किया गया। साढ़े 7 से 9 बजे गुरु शबद की कथा हुई। रात 11 बजे पंथ प्रसिद्ध रागी ढाडी जत्थों द्वारा संगतों को गुरु के इतिहास और गुरु की वाणी के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें