फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: देवेंद्र यादव ने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस की जमीनी स्थिति और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की स्थिति का आकलन करने पहुंचे नए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने लगातार दूसरे दिन चंडीगढ़ में पार्टी नेताओं के साथ बैठकों का सिलसिला जारी रखा। बुधवार को जहां उन्होंने ब्लॉक प्रधानों से मुलाकात के दौरान राज्य में जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थिति का जायजा लिया वहीं सीनियर लीडरशिप जिसमें प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा शामिल थे, के साथ बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया।
विज्ञापन


दूसरी ओर, प्रदेश प्रभारी की बैठकों के बीच दूसरे दिन भी पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान के मुद्दे चर्चा में बने रहे। सूत्रों के अनुसार, देवेंद्र यादव ने पार्टी नेताओं को एक बार फिर भरोसा दिलाया कि सारे मसले उनके पास आ गए हैं और वह हाईकमान से जल्द मुलाकात करके इनका हल निकालेंगे। इस बीच, नवजोत सिंह सिद्धू समेत पार्टी के जो नेता मंगलवार को चंडीगढ़ नहीं पहुंचे थे, उन्हें अब वीरवार को चंडीगढ़ पहुंचने के लिए कहा गया है। इस तरह देवेंद्र यादव की नवजोत सिद्धू के साथ पहली मुलाकात वीरवार को होगी, जिसमें माना जा रहा है कि उन्हें लेकर पार्टी में पनप रहे रोष के बारे में देवेंद्र यादव उनका पक्ष भी सुनेंगे। प्रताप बाजवा ने बैठक के बाद कहा कि आज की बैठक पार्टी के ब्लॉक प्रधानों के साथ थी, जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में पंजाब प्रभारी ने प्रदेश में पार्टी की स्थिति और पार्टी की अंदरूनी स्थितियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।


बाक्स

सिद्धू पर बदल गए राजा वड़िंग के तेवर

नवजोत सिद्धू के मंगलवार को बैठक में नहीं पहुंचने और होशियारपुर में अपनी निजी रैली में चले जाने से नाराज दिखाई दे रहे राजा वड़िंग के तेवर बुधवार को बदले नजर आए। जानकारी के अनुसार, कई ब्लॉक प्रधानों ने भी नवजोत सिद्धू को लेकर पार्टी प्रधान से शिकायत की लेकिन इस बारे में राजा वड़िंग के पूछे जाने पर, उन्होंने इतना ही कहा, ‘नवजोत सिद्धू की राजनीतिक गतिविधियों के बारे में प्रभारी देवेंद्र यादव को जानकारी दी गई है, अब फैसला हाईकमान को लेना है। किसी भी राज्य में जो पार्टी अध्यक्ष होता है प्रोटोकॉल के मुताबिक पार्टी का कार्यक्रम उसके मुताबिक होता है लेकिन यहां ऐसा नहीं चल रहा है और ऐसा होना भी नहीं चाहिए। फिर भी मेरा दिल बहुत बड़ा है। मुझे किसी से असुरक्षा की भावना नहीं हैं। ऐसे कई लोग हैं जिनके कद बहुत बड़े हैं, लेकिन उनके दिल बहुत छोटे हैं, जिससे वे जल्दी घबरा जाते हैं।’
विज्ञापन

राजा वड़िंग ने कहा- ‘मैं फिर भी कहना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कोई भी काम करे तो कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को अपने मंच पर चढ़ाए और कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ छींटाकशी कराए, तो बिल्कुल एतराज है और इस पर सख्त कार्रवाई होगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें