फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-10 मार्केट में विकास कार्यों का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों से पार्कों तक करोड़ों की परियोजनाएं, सेक्टर-8, 9 व 10 में व्यापक सुधार
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल ने शनिवार को सेक्टर-10 मार्केट में सड़क की री-कारपेटिंग सहित विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। महापौर ने कहा कि उनके कार्यकाल में सेक्टर-10 सहित पूरे वार्ड-4 के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। करोड़ों रुपये की लागत से सड़क, पार्क, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवन और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कार्य कराए गए हैं। उद्देश्य पंचकूला को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सोनिया सूद व भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद ने महापौर का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान अजय मित्तल, मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी, स्थानीय व्यापारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विकास कार्यों का विवरण
सेक्टर-10 के पार्कों में बैडमिंटन कोर्ट, पार्कों का नवीनीकरण व रखरखाव।
ईपीडीएम ट्रैक का निर्माण और बेंचों की स्थापना।
सेक्टर-8, 9 व 10 के पार्कों में ओपन जिम, एलईडी पोस्ट-टॉप लाइट व फ्लड लाइट।
सेक्टर-8 में 900 मिमी आरसीसी पाइप, स्टॉर्म वाटर लाइन, सड़क व मेनहोल की मरम्मत।
आंतरिक व मुख्य बिटुमिनस सड़कों का सुदृढ़ीकरण, स्पीड टेबल निर्माण और शॉपिंग सेंटर पार्किंग की री-कारपेटिंग।
सेक्टर-9 व 10 के राउंडअबाउट, डिवाइडिंग रोड और सीबीडी का सौंदर्यीकरण।
हाई-मास्ट लाइट: सेक्टर-10 में शीराज़ होटल के पीछे और सेक्टर-8 में पोस्ट ऑफिस के पास।
सामुदायिक केंद्र की मरम्मत, शॉपिंग सेंटर के सार्वजनिक शौचालयों का नवीनीकरण व वार्षिक अनुरक्षण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें