फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास : सेक्टर-15 सामुदायिक केंद्र का निर्माण फिर शुरू, पार्षद जय कौशिक ने टीम के साथ किया दौरा, ठेकेदारों को दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-15 में निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य एक बार फिर से शुरू हो गया है। काम में देरी के कारण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा ठेकेदार का ठेका रद्द कर दिया गया था, लेकिन अब ठेकेदार को चेतावनी देकर काम दोबारा शुरू करवाया गया है। इस कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए हैं। वार्ड नंबर-5 के पार्षद जय कौशिक ने शुक्रवार को टीम के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान देखा कि करीब 25 कर्मचारी काम कर रहे हैं। जय कौशिक ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता का आभार जताया किया। कौशिक ने कहा कि यह सामुदायिक केंद्र जितना जल्दी बनेगा उतना जल्दी लोगों को लाभ मिलेगा। कौशिक ने ठेकेदार को जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। पार्षद जय कौशिक ने बताया कि करीब तीन साल पहले जर्जर हाल सेक्टर-15 के सामुदायिक केंद्र को नए सिरे से बनाने के लिए तोड़ा गया था। सेक्टर-15 के सामुदायिक केंद्र को बने करीब 20 साल हो चुके थे। विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के हस्तक्षेप के बाद नगर निगम ने इसे नए सिरे से बनाने का फैसला किया था।
यहां पर सोलर सिस्टम से चलने वाली लाइट लगवाई जाएगी। सोलर सिस्टम से ही पानी गर्म करने की भी सुविधा होगी। केंद्र दो मंजिला होगा। इसमें अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। ग्राउंड फ्लोर पर बैंक्वेट हाल के अलावा मल्टीपर्पज हाल कम बैडमिंटन हॉल, कमेटी रूम, लाइब्रेरी कम स्टडी रूम, किचन, महिलाओं, फर्स्ट फ्लोर पर दो कमरे, एक टेबल टेनिस रूम, जिम, ऑफिस रूम के अलावा पार्टी के लिए टेरेस की सुविधा होगी। ग्राउंड फ्लोर का बिल्डअप एरिया 1309 स्क्वेयर मीटर और फर्स्ट फ्लोर का 672 स्क्वेयर मीटर एरिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें