संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। केमिस्ट की दुकान के पास खड़े एक व्यक्ति को 1260 नशीली गोलियों सहित काबू किया गया है। आरोपी की पहचान जय भगवान उर्फ डिंपल पुत्र ऋषि पाल वासी रामगढ़ के रूप में हुई है। डिटेक्टिव स्टाॅफ की टीम को सूचना मिली कि रामगढ़ में गर्ग केमिस्ट की दुकान के पास थोड़ी दूरी पर खड़ा होकर एक व्यक्ति लड़कों को नशीली गोलियों की सप्लाई कर रहा है। सूचना पाकर एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के नेतृत्व में टीम ने जब छापा मारा तो उसने अपना नाम जय भगवान उर्फ डिंपल नजदीक खेड़ा मंदिर रामगढ़ जिला पंचकूला बताया।
टीम ने राजपत्रित अधिकारी रमनजीत सिंह नोडल अधिकारी और ड्रग निरीक्षक प्रवीण कुमार को मौके पर बुलाकर जब तलाशी ली तो बैग से हरे रंग की गोलियों के काफी पत्ते नजर आए। बैग से बाहर निकालकर चेक किया और गिनती की तो 63 पत्ते 20 गोलियां बरामद की गईं। 1260 गोलियां बरामद हुईं। जय भगवान उर्फ डिंपल नशीली गोलियां रखने का कोई लाइसेंस और परमिट पेश नहीं कर पाया। उसके खिलाफ थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।