रायपुररानी। सीईटी की परीक्षा में शामिल होने के लिए रायपुररानी क्षेत्र से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शनिवार सुबह यमुनानगर के लिए रवाना हुए। मन में उमंग और खास उत्साह के साथ बच्चे एग्जीम देने निकले। परीक्षार्थियों की सहायता के लिए रायपुररानी बस स्टैंड पर प्रशासन की ओर से एक हेल्प डेस्क स्थापित किया गया था। रायपुररानी से अंबाला जाने वाले लोगों को प्राइवेट बसों का सहारा लेने पड़ा। हेल्प डेस्क के प्रभारी ने बताया कि सीईटी एग्जाम के लिए परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए तड़के 3 बजे से आ गए थे।
क्या कहते हैं परीक्षार्थी
परीक्षा की खूब तैयारी की है
रायपुररानी से यमुनानगर सीईटी परीक्षा देने जा रहा हूं। परीक्षा की खूब तैयारी की है। आत्मविश्वास के साथ पेपर देने निकल रहा हूं। उम्मीद है कि मेहनत सफल होगी। -गौरव सैनी, गढ़ी कोटाहा
प्रशासन का सहयोग सराहनीय
प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा। यात्रा से लेकर परीक्षा केंद्र तक सभी व्यवस्थाएं समय पर और सुविधाजनक रही। इससे परीक्षा में ध्यान केंद्रित करने में मदद मिली।— राहुल शर्मा, खेड़ी
कोट...
सुबह की शिफ्ट के परीक्षार्थियों के लिए पांच बसें सुबह 4:30 बजे रवाना की गईं जबकि दोपहर की शिफ्ट के लिए 7 बसें सुबह 10:30 बजे तक भेजी गई हैं। -रविंद्र कुमार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट