फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: उपायुक्त का अधिकारियोंं को कड़ा संदेश- समस्या का समाधान नहीं करने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचकूला। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने कहा है कि सीपी ग्राम, जनसंवाद, सीएम विंडो, एसएमजीटी, रिओपन शिकायतों का देरी से समाधान करने वाले अधिकारियों से सख्ती से निपटा जाएगा। वे सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में शिकायतों पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी तय समय सीमा में जिलावासियों की समस्याओं का समाधान करें और समस्याओं का समाधान करने के बाद समय पर एक्शन टेकन रिपोर्ट भी जमा करें। उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि 60 दिनों से अधिक पुरानी शिकायतों का त्वरित गति से समाधान किया जाए ताकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश जागृति, जिला वन अधिकारी विशाल कौशिक, जिला खंड एवं विकास अधिकारी विशाल पराशर, पुलिस, शिक्षा, नगर निगम, स्वास्थ्य व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें