फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: संगीन अपराधों की जांच में तेजी लाने का उपायुक्त का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला में दर्ज संगीन अपराधों की जांच में तेजी लाने और अपराधियों को शीघ्र सजा दिलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों को कानून के दायरे में लाकर पीड़ितों को जल्दी से जल्दी न्याय दिलवाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में कुल 100 आपराधिक मामलों पर चर्चा की गई, जिनमें महिलाओं के खिलाफ अपराध, पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, चैन स्नैचिंग और अन्य संगीन अपराध शामिल थे। इसके अलावा, 36 एससी और एसटी मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान इन मामलों से संबंधित कानूनी पहलुओं पर गहन चर्चा हुई और पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए कि मामलों की पूरी तरह से जांच की जाए और उन्हें कोर्ट में पेश करने से पहले सभी जरूरी साक्ष्य जुटाए जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें