फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त बोले- कोरोना नियमों का सख्ती से करें पालन, खुद को रखें सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करें। मास्क और सैनिटाइजर का लगातार प्रयोग करें। किसी चीज को छूने के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह धोएं। सामाजिक दूरी बनाकर रखें। यह अपील उपायुक्त महावीर कौशिक ने जिले के लोगों से की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना एक संक्रामक बीमारी है, जो एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलती है। इसलिए लोगों के संपर्क में आने से बचें। इंसीडेंट कमांडर को बिना मास्क घूमने वालों के चालान करने के निर्देश दिए हैं। लोगों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविर में टीकाकरण कराने की अपील की है। जिला के दुकानदारों और शोरूम मालिकों से कहा कि वह मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करवाना सुनिश्चित करें। बिना मास्क के किसी को दुकान और शोरूम में प्रवेश न करने दें।
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिला में 14 इंसीडेंट कमांडर नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा कोविड केयर सेंटर स्थापित किए गए हैं, जिनमें कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए स्वच्छ खानपान, आवश्यक दवाइयां, इंजेक्शन, ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें