फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश, अपराध पर लगाया जाए अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में होने वाले अपराधों को रोकने के लिए पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने जिले के सभी एसीपी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने एसीपी और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त हुई शिकायतों पर तुरंत एक्शन लिया जाए।
विज्ञापन

अवैध शराब, नशा, धोखाधड़ी, जुआ खेलने व अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए कि जघन्य एवं महिला पर होने वाले अपराधों पर तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई करें। चोरी की वारदातों पर रोक लगाने के लिए जिले में लगे सीसीटीवी कैमरों के तहत अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करें। उद्घोषित अपराधी व बेल जंपर आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए बीट प्रणाली लागू करके बीट क्षेत्र के लोगों के साथ तालमेल बनाकर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई करें।
विज्ञापन

बिना नंबर प्लेट के वाहन का प्रयोग न करें
पंचकूला पुलिस की नजर उन वाहनों पर होगी जो बिना नंबर प्लेट के वाहन का उपयोग करते हैं या बिना पैटर्न की नंबर प्लेट लगाकर संदिग्ध हालत में पाए गए तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त विजय कुमार नेहरा, एसीपी राजकुमार, एसीपी सतीश कुमार, एसीपी ममता सौदा, एसीपी मुकेश कुमार जाखड़ सहित थाना प्रभारी सेक्टर-5, 7, 14, 20, चंडीमंदिर, मनसा देवी कॉम्पलेक्स, रायपुररानी, कालका, पिंजौर और ट्रैफिक थाना सेक्टर-4 व सूरजपुर सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें