फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: उपायुक्त ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी, बिजली और अग्निशमन व्यवस्था जांची
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने नवीन लघु सचिवालय, सेक्टर 1 में स्थित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा उपायों की समीक्षा की, जिसमें ताले की सील, सीसीटीवी कैमरे, बिजली व्यवस्था और अग्निशमन यंत्रों की जांच प्रमुख रूप से शामिल थी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने विशेष रूप से फर्स्ट लेवल चेकिंग रूम का निरीक्षण किया और गार्ड सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ईवीएम लॉग बुक में एंट्री की और वेयरहाउस को निगरानी में सील करवा दिया। इस निरीक्षण का उद्देश्य ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा सुनिश्चित करना था ताकि आगामी चुनावों में किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक न हो।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम कालका संयम गर्ग, नगराधीश जागृति, इलेक्शन विभाग के नायब तहसीलदार अजय राठी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें