फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एचके क्रिकेट अकादमी और जेपीसीए स्पोर्ट्स अकादमी पहुंचे फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एचके क्रिकेट अकादमी, लुधियाना और जेपीएसए स्पोर्ट्स अकादमी, डेराबस्सी ने छठे स्वर्गीय श्री पन्ना लाल मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह टूर्नामेंट सेक्टर-3 के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव अमरजीत कुमार ने बताया कि फाइनल मैच वीरवार को सुबह 11 बजे एचके क्रिकेट अकादमी लुधियाना, पंजाब और जेपीएसए स्पोर्ट्स अकादमी डेराबस्सी, पंजाब के बीच खेला जाएगा, जबकि पुरस्कार वितरण समारोह शाम 4 बजे होगा।
विज्ञापन


पहला सेमीफाइनल : एचके क्रिकेट अकादमी की जीत
पहले सेमीफाइनल में एचके क्रिकेट अकादमी, लुधियाना ने सीडब्ल्यूएन अकादमी, पीरमुछल्ला को 8 विकेट से हराया। इस मैच में एचके क्रिकेट अकादमी के गुरताज सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एचके क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मन्नन सोनी ने 42 रन बनाए, वहीं खुशी छिल्लर ने 35 रन और ऐनीश पारीक ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में एचके क्रिकेट अकादमी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें वर्षा, नमन झट्टा, लक्ष्य संधाल और वाणीका ने 1-1 विकेट लिया।
जवाब में एचके क्रिकेट अकादमी ने 18.4 ओवर में केवल 2 विकेट खोकर 135 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। गुरताज सिंह ने नाबाद 68 रन बनाए, जबकि नमन झट्टा ने नाबाद 30 रन बनाए।
विज्ञापन


दूसरा सेमीफाइनल : जेपीएसए स्पोर्ट्स अकादमी की जीत
दिन के दूसरे सेमीफाइनल में जेपीएसए स्पोर्ट्स अकादमी, डेराबस्सी ने एनडब्ल्यूसीए अकादमी, पंचकूला को 22 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। जेपीएसए अकादमी के गुरनिहाल सिंह को प्लेयर ऑफ़ द मैच घोषित किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेपीएसए ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। ओपनर बल्लेबाज गुरनिहाल सिंह ने 57 रन बनाए, वहीं रणवीर ने भी 57 रन का योगदान दिया। एनडब्ल्यूसीए अकादमी ने जवाब में 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए और मैच 22 रन से हार गए। ओपनर बल्लेबाज नमही मित्तल ने 80 रन बनाए, जबकि आरिक ने 31 रन और रिदित ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में जेपीएसए के गुरनिहाल सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें