फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के पोषण स्तर की रिपोर्ट तैयार करेगा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने प्रदेश में बच्चों एवं महिलाओं के पोषण स्तर को सुधारने के लिए ‘कुपोषण छोड़ पोषण की ओर- थामे क्षेत्रीय भोजन की डोर’ विषय पर विभाग की ओर से 1 से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा। आंगनबाड़ी वर्कर्स की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के पोषण स्तर की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

ढांडा ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से पहली से 15 सितंबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 0-6 वर्ष के बच्चों के कद की लंबाई एवं वजन माप के लिए ड्राइव चलाया जाएगा। इसके अलावा, महिलाओं के लिए व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। आंगनबाड़ी वर्कर्स द्वारा घर-घर जाकर महिलाओं को भोजन में लौह, विटामिन-ए, जिंक, आयोडीन जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर करने बारे जानकारी दी जाएगी। साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्रों के लाभार्थियों को ‘क्षेत्रीय पोषण किट’ वितरित की जाएगी जिसमें सुकाड़ी-गुजरात, पंजीरी-पंजाब, सत्तू-बिहार, चिक्की-महाराष्ट्र के व्यंजन शामिल होंगे और क्षेत्रीय एंव स्थानीय खान-पान के बारे जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें