पंचकूला। जिले में डेंगू के 17 नए मरीजों में पुष्टि हुई है। इनमें सेक्टर 8, 15, 18, 28, 26, 25, 12ए रैली गांव शामिल हैं। यहां स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग ने लोगों के घरों में फॉगिंग करवा दी है। इसी के साथ जिले में डेंगू का आंकड़ा 711 पहुंच गया है।
मलेरिया विंग से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को 57 मरीजों ने एलाइजा टेस्ट करवाया था, जिनमें 17 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, अबतक कुल 6747 मरीजों ने डेंगू का टेस्ट करवाया है।