फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू : निगम करेगा फॉगिंग, लारवा मिलने पर काटे जाएंगे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिले में लोगों को डेंगू से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अब इसमें जल्द ही निगम की ओर से हाईरिस्क जोन वाले कालका और पिंजौर के एरिया में फॉगिंग करवाई जाएगी। वहीं इसके लिए अब नगर निगम की ओर से चेकिंग के दौरान लारवा मिलने पर चालान भी काटे जाएंगे।
पंचकूला जिले में पिछले साल सबसे अधिक डेंगू के केस सामने आए थे। डेंगू के केस अधिक और पांच मौत की बात सामने आने पर अब नगर निगम की ओर से भी सर्तकता बरतते हुए चेकिंग की जाएगी। इसमें नगर निगम की ओर से यह प्लान बनाया गया है कि अगर अब चेकिंग में दोबारा लोगों के घरों में अगर डेंगू का लारवा मिलेगा तो इसका चालान काटा जाएगा। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीमों ने दौराकर लोगों को डेंगू के लारवा से बचाव के तरीके बताए हैं। इसमे स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहते हुए 700 नोटिस भी दिए हैं। अब निगम की ओर से इस मामले में सावधानी बरतते हुए दोबारा नोटिस दिए घरों में वायलेशन मिलने पर चालान का प्रावधान रखा गया है। पंचकूला महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि सभी जगह फॉगिंग करवाई जा रही है। जल्द ही निगम की टीम की ओर से दौरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से दौरा किया जा रहा है। लोगों से हमारी अपील है कि लोग डेंगू से बचाव के लिए सभी सावधानी बरतें। अगर इसमें लोग सावधानी नहीं बरतेंगे तो वायलेशन मिलने पर कार्रवाई होगी। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें