फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फॉगिंग के बावजूद अर्बन पंचकूला में बढ़े डेंगू के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में 4950 जगह मिला लारवा, शहर में 10 दिन में सामने आए डेंगू के 9 मामले
विज्ञापन

निगम ने फॉगिंग के साथ नोटिस वाले घरों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नगर निगम की ओर से फॉगिंग का शेड्यूल जारी किए जाने के बावजूद अर्बन पंचकूला में डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। 10 दिनों में अकेले शहरी पंचकूला में डेंगू के 9 मरीज सामने आ चुके हैं जबकि जिले में मरीजों की संख्या 25 तक पहुंच गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग की टीमों ने 25 हजार से ज्यादा घरों और संस्थानों की जांच की, जिसमें 4950 जगहों पर डेंगू का लारवा मिला। लोगों का कहना है कि फॉगिंग के बावजूद मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हो रहा है।

घर-घर जाकर टंकियां और कंटेनर खंगाले
डेंगू और मलेरिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग की टीमों ने घर-घर जाकर पानी की टंकियों और कंटेनरों की जांच शुरू कर दी है। टीमों ने छतों पर रखी पानी की टंकियों, कूलरों, गमलों, कबाड़ में पड़े टायरों और अन्य कंटेनरों की जांच की। इस दौरान 4950 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला। विभाग ने मौके पर ही लार्वा नष्ट करवाया और संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले एक महीने में 25 हजार से अधिक घरों और संस्थानों की जांच की जा रही है। जिले में करीब 1.50 लाख इमारतें हैं, जिनमें घर, स्टोर, दुकानें और अन्य स्थान शामिल हैं। विभाग ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए 80 ब्रीडर चेकरों को ईंट-भट्ठों, कॉलोनियों, गोदामों और वर्कशॉप में भी जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


अर्बन पंचकूला में सबसे ज्यादा लारवा
विभागीय अधिकारियों के अनुसार सबसे ज्यादा लारवा अर्बन पंचकूला यानी शहरी सेक्टरों में सामने आया है। पिछले 10 दिनों में यहां डेंगू के 9 मरीज मिल चुके हैं। सेक्टर-14, राजीव कॉलोनी, बुडनपुर, सेक्टर-16, 19 और 20 के अलावा पुराना पंचकूला, रायपुररानी, पिंजौर और कालका क्षेत्र में भी डेंगू के मरीज मिले हैं। जिले में कुल मरीजों की संख्या 25 हो गई है।
विज्ञापन


निगम ने जारी किया फॉगिंग शेड्यूल
नगर निगम ने शहर में फॉगिंग का नया शेड्यूल जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक जोन में शाम के समय फॉगिंग कराई जाएगी और इसके लिए अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिन घरों को नोटिस दिए गए हैं और वहां दोबारा लापरवाही मिलती है, उनके खिलाफ नगर निगम के इंस्पेक्टर कार्रवाई करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कूलर और पानी की टंकियों की सप्ताह में कम से कम एक बार सफाई करने तथा छतों पर पानी जमा न होने देने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें